LawAccess NSW एक निःशुल्क सरकारी टेलिफ़ोन सेवा है जो न्यू साऊथ वेल्ज़ में ऐसे व्यक्तियों को कानूनी जानकारी, सलाह तथा रेफ़रल प्रदान करती है जिन्हें कोई कानूनी समस्या होती है।
हम आपकी मदद कैसे कर सकते हैं?
यदि आप कोर्ट में केस लड़ रहे/ही हैं, कोई कानूनी समस्या है या आपके कोई कानून संबंधी प्रश्न हैं तो आपको जो सहायता चाहिए वह हम दिलवा सकते हैं।
हमारे यहाँ ऐसे ग्राहक सेवा अधिकारी हैं जो निम्नलिखित कर सकते हैः
- आपकी जो भी कानूनी समस्या है उसमें सहायता देने के लिए कानूनी जानकारी देनी।
- यदि आप कानूनी सलाह पाने की हमारी शर्त्तों को पूरा करते/ती हैं तो हम यह प्रबन्ध कर सकते हैं कि हमारे कानूनी अधिकारी टेलिफ़ोन द्वारा आपको कानूनी सलाह प्रदान करें।
- ऐसी किसी अन्य कानूनी या संबंधित सेवा के पास आपको भेजें जो अति उत्तम रूप से आपकी मदद कर सकते है।
- ऐसी जानकारी आपके पास भेजें जो आपकी कानूनी समस्या में सहायता कर सके।
LawAccess NSW ऐसे व्यक्तियों की सहायता करने के लिए स्थापित की गई थी जिन्हें निःशुल्क कानूनी सेवा उपलब्ध नहीं है। हम विशेषकर निम्नलिखित ग्राहकों की मदद करते हैः
- जो क्षेत्रीय व ग्रामीण न्यू साऊथ वेल्ज़ में हैं
- जो अबोरिजनी हैं या टॉरेस स्ट्रेट टापू के निवासी हैं
- जिन्हें कोई विकलाँगता है
- जो विभिन्न सांस्कृतिक तथा भाषाई पृष्ठभूमि से हैं
- जो किसी ख़तरे में है
हम यह समझते हैं कि लोगों को कई विभिन्न कारणों से उचित कानूनी सेवा उपलब्ध होने में कठिनाई होती है। हमारे ग्राहक सेवा अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाता है कि वे जो सहायता आपको चाहिए वह ढूँढें।
हम आपको किस प्रकार की कानूनी समस्याओं में मदद दे सकते हैं?
हम आपको कई प्रकार की कानूनी समस्याओं में मदद दे सकते हैं, जिनमें निम्नलिखित शामिल हैः
- उधार तथा क्रेडिट के मामले
- पारिवारिक कानून तथा अविवाहित (De-Facto) संबंध
- पड़ोसियों से झगड़े
- वसीयत व जायदाद
- ट्रैफिक संबंधी अपराध
- नौकरी संबंधी कानून
- फ़ौजदारी कानून
- हिंसा के डर से बचाव के आदेश (Apprehended Violence Orders)
- उपभोक्ता कानून
- मोटर गाड़ियों की दुर्घटनाएँ
- वकीलों के ख़िलाफ़ शिकायतें
आप हमसे संपर्क कैसे कर सकते/ती हैं?
टेलिफ़ोन
आप हमें सोमवार से शुक्रवार (सरकारी छुट्टियां छोड़ कर), 1300 888 529 पर, सुबह 9 बजे से सांय 5 बजे के बीच, फ़ोन कर सकते/ती हैं।
यदि आपको सुनने या बोलने की विकलाँगता है तो आप हमें सोमवार से शुक्रवार (सरकारी छुट्टियां छोड़ कर), 1300 889 529 पर, सुबह 9 बजे से सांय 5 बजे के बीच, फ़ोन कर सकते/ती हैं।
अनुवाद व दुभाषिया सेवा (TIS)
आप हमसे अनुवाद व दुभाषिया सेवा (TIS) द्वारा 131 450 पर संपर्क कर सकते/ती हैं। जब आप हमसे संपर्क करेंगे तो TIS आपकी भाषा में दुभाषिए का प्रबन्ध करेगी जो लाईन पर ही रहेगा/गी। TIS एक निःशुल्क व गोपनीय सेवा है।
इन्टरनेट पर LawAccess
कानून संबंधी आपकी कानूनी समस्या या प्रश्न के बारे में जानकारी ढूँढने के लिए हमारी वेबसाइट
www.lawaccess.nsw.gov.au एक अति उत्तम शुरुआत है।
हमारी वेबसाइट का उपयोग करने पर आपको निम्नलिखित उपलब्ध होगाः
- 2000 से अधिक कानूनी सामग्री, जैसे कि जानकारी संबंधी तथ्य-पत्र, फ़ार्म तथा प्रकाशित सामग्री।
- अनेक आम कानूनी क्षेत्रों, जैसे कि उधार, पारिवारिक कानून तथा पड़ोसी जैसे विषयों के अंतर्गत आसानी से मिलने वाली कानूनी जानकारी।
- विभिन्न सरकारी व गैर-सरकारी कानूनी सेवाओं, जैसे कि Legal Aid NSW, Community Legal Centres तथा स्थानीय अथवा पारिवारिक कोर्ट के कानून संबंधी साधन व प्रकाशित सामग्री।
हमारी वेबसाइट हर समय उपलब्ध है तथा उसपर जानकारी ढूँढना आसान है।
वकील (Solicitor) रेफ़रल सेवा
क्या आपको गैर-सरकारी वकील चाहिए?
यदि आपको गैर-सरकारी वकील की सेवा की आवश्यकता है तो हम Law Society of NSW के साथ मिल कर किसी भी स्थान पर तथा कानून के किसी भी क्षेत्र में तीन गैर-सरकारी वकीलों के नाम आपको डाक, फ़ैक्स या ई-मेल से भेज सकते हैं।
क्या मुझे LawAccess NSW से कानूनी सलाह मिल सकती है?
हमारे पास कानूनी अधिकारी हैं जो टेलिफ़ोन द्वारा आपको कानूनी सलाह प्रदान कर सकते हैं। पर हम प्रत्येक व्यक्ति को कानूनी सलाह नहीं दे सकते। आप जो भी कानूनी प्रश्न पूछेंगे/गीं, उसे सलाह पाने की हमारी शर्त्तों को पूरा करना आवश्यक है और वह प्रश्न टेलिफ़ोन पर बातचीत करने के लिए उचित होना चाहिए।
क्या मुझे Legal Aid (लीगल एड कार्यालय से सहायता) मिल सकती है?
आपको Legal Aid मिल सकती है या नहीं यह इस पर निर्भर करेगा कि आपकी कानूनी समस्या किस प्रकार की है व आपकी आय कितनी है। यदि आपको पक्की तरह नहीं मालूम कि आपको Legal Aid मिलेगी तो हमारे ग्राहक सेवा अधिकारी इसका हिसाब लगाने में कि शायद आपको Legal Aid मिल सकती हो तथा Legal Aid का आवेदन-पत्र भरने में आपकी मदद कर सकते हैं।
हम अन्य सेवाओं के पास क्यों भेजते हैं?
आपसे बातचीत करने के बाद हमारे ग्राहक सेवा अधिकारी इस निर्णय पर पहुँच सकते हैं कि आपके लिए विशेष सेवा ही बेहतर रहेगी। कभी कभी किसी से आमने सामने बातचीत करके ही किसी कानूनी समस्या को ठीक से सुलझाया जा सकता है। हमारे ग्राहक सेवा अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि आपको सबसे उचित सेवा प्रदान कर्त्ता से ही मिलाया जाए।
LawAccess NSW, की स्थापना Attorney General’s Department of NSW, Legal Aid NSW, Law Society of NSW तथा NSW Bar Association का एक अग्रणीय कदम है।